लाइव न्यूज़ :

मथुरा में भेलपूरी बेचने वाले ने 300 लोगों को बनाया शिकार, पांच करोड़ की रकम लेकर हुआ फरार

By भाषा | Updated: November 27, 2021 00:03 IST

Open in App

मथुरा, 26 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में नौहझील कस्बा निवासी एक भेलपुरी बेचने वाला करीब तीन सौ लोगों को पांच करोड़ का चूना लगाकर भाग गया है। जालसाजी का पता लगने के बाद लोगों ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी मामला दर्ज कराया है।

नौहझील के थाना प्रभारी ने बताया कि कस्बे के बाजना मार्ग निवासी आरोपी नरेंद्र पुजारी कस्बे के चामड़ चौराहे के पास पिछले 16 वर्षों से भेलपुरी का ठेला लगाता था। वह बहुत ही व्यवहार कुशल था। उसने अपने धंधे के साथ लोगों को झांसे में लेकर मासिक रूप से पैसे जमा करने वाली कई कमेटी बनाईं।

पुलिस के अनुसार नरेंद्र ज्यादा ब्याज देने की कहकर लोगों से रुपए जमा कराने लगा। बताया जा रहा है कि धीरे-धीरे करीब 300 लोग उसके झांसे में आ गए। लोगों का कहना है कि वह अब तक जिससे भी किसी भी काम के लिए रकम लेता था, उसे समय पर पूरे ब्याज के साथ लौटा देता था। इसीलिए उस पर लोगों का विश्वास बन गया था।

पुलिस के मुताबिक इसके बाद वह बीस नवम्बर की रात अचानक गायब हो गया। लोगों ने उसकी पत्नी से मुलाकात कर उसके बारे में जानना चाहा तो उसने भी कह दिया कि उसे नहीं मालूम वह कहां गया है। जब छह दिन तक उसके बारे में कुछ पता न चला तो लोगों ने शुक्रवार को उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां