लाइव न्यूज़ :

मथुरा में शराब पीकर कार चला रहे दोस्तों की कार पुलिया से टकराई, दोनों की मौत, बाबा-नाती घायल

By भाषा | Updated: December 10, 2021 17:10 IST

Open in App

मथुरा, 10 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के गोवर्धन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात बाईपास मार्ग पर नगला देविया के समीप एक कार अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकरा गयी, जिससे इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग और एक बालक घायल हो गये ।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

थाना प्रभारी राजकमल सिंह ने बताया, बरसाना निवासी संजू और उसका मित्र सागर कार से बृहस्पतिवार की रात बुजुर्ग राधाचरण और एक बालक के साथ मथुरा में आयोजित एक लगुन-सगाई समारोह में शामिल होने के बाद गोवर्धन बाईपास होते हुए बरसाना लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि नगला देविया के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकरा गयी । उन्होंने बताया कि घटना में कार चला रहे संजू और आगे उसके साथ बैठे सागर की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे बुजुर्ग और उनका पोता घायल हो गए।

पुलिस ने हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से शराब की बोतल बरामद की है । पुलिस के मुताबिक कार सवार युवक शराब के नशे में थे जिसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?