लाइव न्यूज़ :

मथुरा में महिला से चेन लूटकर भागे लुटेरे, विरोध करने पर राहगीर को मारी गोलियां

By भाषा | Updated: June 26, 2021 11:03 IST

Open in App

मथुरा, 26 जून उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को सुबह की सैर पर निकली एक महिला से चेन छीनकर भाग रहे लुटेरों को पकड़ने की कोशिश में एक राहगीर को उन्होंने गोली मारी दी। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के छत्ता बाजार की पापड़ गली निवासी लता चतुर्वेदी शनिवार को करीब छह बजे सुबह की सैर के लिए गयी थी तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश लुटेरों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। घटना के वक्त वहां से गुजर रहे मथुरेश चतुर्वेदी ने एक लुटेरे को पकड़ लिया तो उसे बचाने के लिए दूसरे बदमाश ने उनकी पीठ में दो गोलियां मार दी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग घायल को जिला अस्पताल लेकर गए जहां से उन्हें दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूस बरामद किए हैं।

शहर के पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि सुबह के वक्त हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जल्द ही लुटेरे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। फिलहाल घायल का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। लुटेरों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जाएगी। बहादुर व्यक्ति मथुरेश चतुर्वेदी द्वारा पकड़े गए लुटेरे का मोबाइल मौके पर गिर गया था, जो अब पुलिस के कब्जे में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह