लाइव न्यूज़ :

मथुरा में सवारियों के रूप में चढ़े बदमाशों ने बस यात्रियों से लाखो रुपये की लूटपाट की

By भाषा | Updated: April 6, 2021 17:51 IST

Open in App

मथुरा, छह अप्रैल उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आधा दर्जन बदमाशों ने दिल्ली से हमीरपुर जा रही निजी बस में सवारी के रूप में चढ़कर उसे बंधक बना लिया और तकरीबन सभी सवारियों से लाखों रुपये का सामान लूट किया।

घटना की जानकारी मिलने पर आगरा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की खोज में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, लूट की घटना उस समय घटी जब बीती रात दिल्ली से हमीरपुर के लिए निकली निजी बस करीब एक बजे नोएडा क्षेत्र से आगे मथुरा जिले की सुरीर कोतवाली क्षेत्र में पहुंची।

बदमाश सवारियों के रूप में बस में चढ़े थे और उन्होंने कुछ समय के बाद ही हथियारों के बल पर बस को बंधक बना लिया और सवारियों से नकदी व जेवर लूट लिए।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश जब बस से उतरकर फरार हो गए तो चालक ने पुलिस को सूचना दी।

बस लूट की जानकारी मिलने पर आईजी नवीन अरोड़ा, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंच गए।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि बस की सवारियों से बदमाशों का हुलिया, बोली, चाल-ढाल आदि जानकारी जुटाने के बाद कई अलग-अलग टीमें उनकी तलाश में लगा दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से भी लूटेरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

सुरीर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एमएस राठी ने बताया कि मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं तथा श्वान दस्ते के माध्यम से भी सुराग हासिल करने की कोशिश की गई है।

उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में बस के परिचालक की तहरीर पर भादवि की धारा 395 व 397 के तहत मुकदमा कायम कर लिया गया है।

राठी ने बताया कि बदमाशों ने करीब बीस लोगों से लूटपाट की है जिनमें से आधा दर्जन लोगों के मोबाइल फोन भी लूटे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए