लाइव न्यूज़ :

‘मन की बात’ में बांदीपोरा जिले के व्यवन गांव की प्रधानमंत्री ने की सराहना

By भाषा | Updated: June 27, 2021 19:42 IST

Open in App

श्रीनगर, 27 जून जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले का व्यवन गांव रविवार को उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ में इसकी चर्चा करते हुए कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में इसके योगदान की सराहना की।

यहां से व्यवन पहुंचने के लिए करीब 18 किलोमीटर का सफर पैदल पूरा करना होता है। पिछले दिनों व्यवन देश का पहला गांव बना जहां की शत प्रतिशत वयस्क आबादी का टीकाकरण पूरा कर लिया गया था।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में टीकाकरण के लिए व्यवन गांव की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोगों ने मिलकर 100 शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य बनाया और उसे पूरा भी कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज कश्मीर के इस गांव के 18 साल से ऊपर के सभी लोग टीका लगवा चुके हैं।’’

बांदीपोरा के उपायुक्त ओवैस अहमद ने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘गर्व का क्षण। बांदीपोरा के टीकाकरण अभियान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ में हुआ विशेष उल्लेख। लोगों की सक्रिय भागीदारी, समर्पित चिकित्सकों और अधिकारियों के कठिन परिश्रम का यह परिणाम है। इससे निश्चित तौर पर पूरी टीम को प्रेरणा मिलेगी।’’

प्रधानमंत्री ने ‘‘मन की बात’’ में कश्मीर के डल झील में बोट एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत करने के लिए श्रीनगर के तारिक अहमद पटलू का जिक्र किया और कहा कि उन्होंने खुद भी कोविड-19 से जंग लड़ी है और इसी से उन्हें एम्बुलेंस सेवा आरंभ करने की प्रेरणा मिली।

इससे उत्साहित पलटू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और हमारे समुदाय के लोगों के उल्लेख से उन्हें कुछ मदद हो सकेगी। हमारा व्यवसाय बहुत प्रभावित हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग