लाइव न्यूज़ :

पिता के अंतिम संस्कार में केवल तीन मिनट के लिए हुए दर्शन, दूर से बेबसी के साथ खुद को संभालती रही कोरोना संदिग्ध अंजली

By प्रिया कुमारी | Updated: June 5, 2020 13:40 IST

मणीपुर में कांगपोक्पी की रहने वाली 22 साल की अंजली कोरोना संदिग्ध है इस वजह से उसने अपने पिता की अंतिम विदाई को दूर से बेबसी के साथ केवल तीन मिनट के लिए देखा। तीन मिनट बितते ही उसे वापस क्वाटाइन में भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संदिग्ध अंजली को पिता के अंतिम दर्शन के लिए में केवल तीन मिनट का समय दिया गया।पिता को ताबूत में बंद देख आंखों में आंसू लिए दूर खड़ी रही देखती रही अंजली।

एक बेटी के लिए कितना मुश्किल होगा वो वक्त जब उसके पिता को उसकी आंखों के सामने अंतिम संस्कार करते हुए देखना पड़े और वह लाचार अपने पिता के पास भी न जाए पाए। मणीपुर में रहने वाली 22 साल की अंजली के पिता की मृत्यु हो गई और अपनी आंखों के सामने दूर से अपने पिता को देखती रही। कोरोना संदिग्ध होने के कारण उसे सबसे दूरी बनाकर रहना था वह अपने परिवार वालों को चाहकर भी साहस ने दे पा रही थी। 

दरअसल, कांगपोक्पी की रहने वाली अंजली चैनई से श्रमिक ट्रेन वापस अपने घर आई थी। ट्रेन में अंजली के आने वाले यात्रियों का कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद से अंजली को भी क्वारांटीन में रखा गया है। कहा जा रहा है कि अंजली के पिता काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और मंगलवार की रात उनका निधन हो गया। पिता के अंतिम दर्शन के लिए अंजली ने स्वास्थय अधिकारियों से अनुमति मांगी और अंजली को केवल तीन मिनट का समय दिया है। 

अंजली के पिता के दर्शन करने के लिए केवल तीन मिनट का समय मिला। पिता को ताबूत में बंद देख आंखों में आंसू लिए दूर खड़ी रही। अपने आप को इस मुश्किल घड़ी में खुद को संभालती रही, परिवार भी अंजली को दूर से देखते रहे दोनों चाह कर भी एक दूसरे के पास नहीं जा सकते है। इस बेबसी में दोनों अपनी नम आंखों से पिता की अंतिम विदाई देख रहे हैं। तीन मिनट खत्म होते ही अंजली को क्वारांटीन में वापस भेज दिया गया। जिसके बाद पिता का अंतिम संस्कार हुआ। 

टॅग्स :मणिपुरकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारतमणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

भारतकौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? जानिए मणिपुर के होने वाले मुख्यमंत्री के बारे में

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल