लाइव न्यूज़ :

महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, संवैधानिक अधिकारों और चीतों पर कसा तंज

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 17, 2022 10:49 IST

पीएम मोदी के जन्मदिन पर तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने लिखा, "क्या वह हमारी तेजी से समाप्त हो रही संवैधानिक सुरक्षा को ठीक उसी तरह देख सकते हैं जैसे वह विलुप्त चीतों के लिए करते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 72वें जन्मदिन पर तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने बधाई दी।मोइत्रा ने नामीबिया से आए चीतों को लेकर भी पीएम मोदी पर तंज कसा।महुआ मोइत्रा उन विपक्षी नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने शनिवार को एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 72वें जन्मदिन पर बधाई दी। यही नहीं, इस ट्वीट के जरिए उन्होंने नामीबिया से आए चीतों को लेकर भी पीएम मोदी पर तंज कसा। बता दें कि अपने जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में आठ चीतों को छोड़ने वाले हैं। 

वहीं, महुआ मोइत्रा ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं- क्या वह हमारी तेजी से बुझती हुई संवैधानिक सुरक्षा को ठीक उसी तरह देख सकते हैं जैसे वे विलुप्त चीतों के लिए करते हैं।" महुआ मोइत्रा उन विपक्षी नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बधाई देने के लिए एक वाक्य का ट्वीट पोस्ट किया। 

उन्होंने लिखा, "पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।" कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी के स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की। थरूर ने ट्वीट किया, "ईश्वर करे कि वह हमारे देश के कई नागरिकों के अंधेरे को दूर करें और उन्हें प्रगति, विकास और सामाजिक समरसता का प्रकाश दें।" बताते चलें कि महुआ मोइत्रा पीएम मोदी और भाजपा की मुखर आलोचक हैं और उनके विरोध में अपने शब्दों का इस्तेमाल नहीं करती हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमहुआ मोइत्राराहुल गांधीशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं