लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में विद्युत कंपनी के सुरक्षाकर्मी की ग्रामीणों ने पीट-पीट कर की हत्या

By भाषा | Updated: July 4, 2021 09:35 IST

Open in App

ठाणे, चार जुलाई महाराष्ट्र में यहां एक निजी विद्युत आपूर्ति कंपनी के सुरक्षाकर्मी की कथित रूप से ग्रामीणों के एक समूह ने उस समय पीट-पीट कर हत्या कर दी, जब वह बिजली के बिल का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपने सहकर्मियों के साथ वहां गया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

निजामपुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी कस्बे के तहत कानेरी गांव के कटाई इलाके में तुकाराम पवार और विद्युत कंपनी में उसके साथ काम करने वाले अन्य लोग बिजली के बिल का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे थे, तभी 10 से 15 ग्रामीणों के एक समूह ने कंपनी के कर्मियों को कथित रूप से बुरी तरह पीटा और उन्हें बिजली नहीं काटने दी।

अधिकारी ने बताया कि पवार इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसे भिवंडी के आईजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निजामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे मामले में आगे कार्रवाई करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच पवार के बेटे ने आरोप लगाया है कि विद्युत कंपनी की चूक के कारण उसके पिता की मौत हुई। विद्युत कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी चेतन बिजलानी ने संवाददाताओं से कहा कि बिल का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ आमतौर पर इस प्रकार मुहिम चलाई जाती है और ऐसे में पुलिस सुरक्षा की आवश्यकता नहीं होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई विशेष मुहिम चलाने पर हम पुलिस सुरक्षा लेते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह