महाराष्ट्र में वाई नगर परिषद की अध्यक्ष को पद से हटाया गया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 00:54 IST2021-08-06T00:54:39+5:302021-08-06T00:54:39+5:30

In Maharashtra, the president of the Y Municipal Council was removed from the post | महाराष्ट्र में वाई नगर परिषद की अध्यक्ष को पद से हटाया गया

महाराष्ट्र में वाई नगर परिषद की अध्यक्ष को पद से हटाया गया

पुणे, पांच अगस्त महाराष्ट्र सरकार ने सतारा जिले में वाई नगर परिषद की अध्यक्ष डॉ प्रतिभा शिंदे को उनके खिलाफ रिश्वतखोरी के एक मामले के मद्देनजर उनके पद से हटा दिया है। बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति में कहा गया कि शहरी विकास राज्य मंत्री प्राजक्ता तानपुरे ने बुधवार को सुनवाई के बाद यह फैसला लिया।

राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 2017 में शिंदे और उनके पति सुधीर शिंदे को एक ठेकेदार से कथित रूप से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई। मामले की सुनवाई अभी भी जारी है।

नगर परिषद के सदस्यों ने रिश्वत मामले को देखते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की थी और शहरी विकास विभाग ने एक दो बार सुनवाई की लेकिन तब कोई निर्णय नहीं लिया गया था।

इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में रिट याचिका भी दाखिल की गई है। प्रतिभा शिंदे का परिषद की अध्यक्ष पद से हटाने का आदेश बुधवार को जारी किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: In Maharashtra, the president of the Y Municipal Council was removed from the post

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे