महाराष्ट्र में एक दिन में 14 लाख से अधिेक लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई
By भाषा | Updated: September 8, 2021 23:58 IST2021-09-08T23:58:09+5:302021-09-08T23:58:09+5:30

महाराष्ट्र में एक दिन में 14 लाख से अधिेक लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई
मुंबई, आठ सितंबर महाराष्ट्र में बुधवार को अब तक एक दिन में सर्वाधिक 14,39,809 लोगों को कोविड-रोधी टीके की खुराक दी गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जन स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने बताया कि ये राज्य में अब तक एक दिन में लगाए गए टीकों की सर्वाधिक संख्या है।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में अब तक टीके की 6.55 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। चार सितंबर को राज्य में 12,27,224 लोगों को टीका लगाया गयाा था, जिसका रिकॉर्ड बुधवार को टूट गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।