लाइव न्यूज़ :

महाबलेश्वर में 31 दिसंबर को रात दस बजे के बाद कार्यक्रमों के आयोजन पर पाबंदी लगाई गई

By भाषा | Updated: December 29, 2020 17:01 IST

Open in App

सातारा, 29 दिसंबर महाराष्ट्र में नये साल का जश्न मनाने के लिए महाबलेश्वर और पंचगनी पहाड़ी पर्यटन केंद्रों पर लोगों के पहुंचने के बीच प्रशासन ने 31 दिसंबर को रात दस बजे के बाद सभी कार्यक्रमों के आयोजन पर पाबंदी लगा दी है और धारा 144 लगाते हुए चार से अधिक व्यक्तियों के एक जगह इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में मंगलवार को एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया।

जिलाधिकारी शेखर सिंह ने आदेश में कहा है कि सातारा जिले में इन पहाड़ी पर्यटन केंद्रों पर नव वर्ष की पूर्व संध्या पर होटलों, रेस्तरांओं और ढाबों को रात ग्यारह बजे के बाद संचालित करने की अनुमति नहीं होगी।

हालांकि, राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित होटलों, रेस्तारांओं और ढाबों को उससे छूट दी गयी है।

आदेश में कहा गया है , ‘‘कोविड-19 की स्थिति और महाबलेश्वर एवं पंचगनी में पर्यटकों के आगमन के मद्देनजर 31 दिसंबर को कुछ पाबंदियां लगाना अहम हो गया है ।’’

उसमें कहा गया है, ‘‘ सीआरपीसी की धारा 144 के तहत, मैं 31 दिसंबर को महाबलेश्वर एवं पंचगनी में रात दस बजे के बाद सभी कार्यक्रमों पर पाबंदियां लगाता हूं।’’

जिलाधिकारी ने उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम और भादंसं के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट