लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में 18 से 44 वर्ष की उम्र वाले लोगों में टीका लगवाने का दिखा उत्साह

By भाषा | Updated: May 5, 2021 18:00 IST

Open in App

भोपाल, पांच मई मध्य प्रदेश में 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों के लिये कोविड-19 का टीका लगाने के अभियान की बुधवार से औपचारिक शुरुआत हो गई और इस दौरान टीकाकरण केन्द्र के बाहर इस वर्ग के लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी गई।

इस वर्ग के लोगों से उनके टीकाकरण के पश्चात एवं पहले के अनुभवों पर वर्चुअली चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘आज प्रदेश में 18 वर्ष से 44 वर्ष की उम्र के नागरिकों का टीकाकरण प्रारम्भ किया गया है। इसके लिए लगभग 5.16 करोड़ टीकों की खुराक की जरूरत पड़ेगी। हमने ऑर्डर दे दिए हैं। इस माह 9 लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश के एक-एक जिले में एक-एक सत्र में टीकाकरण कराया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं देश की जनता को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उन्हें टीकाकरण का सुरक्षा चक्र प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं कहता, वैज्ञानिक कहते हैं, तथ्य बताते हैं कि टीकाकरण के बाद अलबत्ता तो कोरोना होगा नहीं, और यदि हुआ तो नुकसान नहीं पहुंचाएगा।’’

चौहान ने कहा कि प्रदेश में अभी तक लगभग 82 लाख लोगों को टीका लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि देश की दो कंपनियों को टीकों की आपूर्ति के लिए आदेश के साथ भारत सरकार के माध्यम से विदेशी कंपनियों से आपूर्ति के प्रयास किये जा रहे हैं।

चौहान ने आम जनता से कहा कि सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, गुरूवार एवं शनिवार) टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के पहले व्यक्ति अपना रक्त दान कर सकते हैं। इससे आवश्यकता पड़ने पर दूसरों की मदद की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंगलवार को 25,000 रेमडेसिविर इंजेक्शन भी प्राप्त हुए हैं। इनका आवश्यकतानुसार वितरण कराया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह