लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में शिकारियों ने करंट लगाकर बाघिन का किया शिकार

By भाषा | Updated: November 21, 2021 23:38 IST

Open in App

सीधी (मप्र), 21 नवंबर मध्य प्रदेश के सीधी जिले के संजय बाघ अभयारण्य से लापता हुई एक बाघिन को सिंगरौली जिले में शिकारियों ने कथित तौर पर बिजली का झटका देकर मार डाला। मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

संजय बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक वाई. पी. सिंह ने बताया कि बाघिन टी-30 की लोकेशन पांच नवंबर को तकरीबन पांच किलोमीटर दूर सिंगरौली जिले के पश्चिम सरई वन परिक्षेत्र के बंजारी गांव के समीप मिली। उन्होंने कहा कि पांच नवंबर की रात साढ़े 11 बजे के बाद बाघिन की स्थिति का पता नहीं चला।

सिंह ने बताया कि बंजारी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह एक गड्ढे में बाघिन की खाल के छोटे-छोटे टुकड़े व बाल मिले और इससे थोड़ी दूर पर खून से सने जूट के दो बोरे व जली हुई कॉलर आई.डी. भी मिली।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिये गये आरोपियों कि निशानदेही पर रविवार को बाघिन का क्षत-विक्षत शव गोपद नदी में गोताखोरों की मदद से बरामद किया गया। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा निर्देशों के तहत शव का पंचनामा बनाकर अवशेषों की जांच के लिए नमूना हैदराबाद भेजा जाएगा।

सिंह ने बताया कि बाघिन को करंट लगाकर मारे जाने के सबूत मिले हैं। शिकार करने वाले गिरोह में 12 लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि गिरोह के बाकी सदस्यों को पकड़ने के लिये सिंगरौली जिले के वन कर्मियों सहित पुलिस बल कि सहायता ली जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा