लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में आदिवासी महिला को पेड़ पर बांधकर मायके वालों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: July 2, 2021 19:44 IST

Open in App

अलीराजपुर (मध्य प्रदेश), दो जुलाई मध्य प्रदेश में अलीराजपुर जिले के एक गांव में 20 वर्षीय शादीशुदा महिला के नाराज होकर अपने ससुराल से बिना बताये मामा के घर जाने पर महिला के मायके वालों ने उसे एक पेड़ से बांध दिया और कथित रूप से डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अलीराजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना अलीराजपुर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बोरी थाने के बड़े फुटतालाब गांव में नानची अजनार (20) नाम की महिला के साथ 28 जून की शाम को हुई।

उन्होंने कहा कि इस महिला की शादी हाल ही में भूरछेवडी गांव के एक लड़के के साथ हुई थी और उसका पति गुजरात में मजदूरी करने उसे छोडकर अकेले ही चला गया था, जिससे नाराज होकर वह ससुराल में बिना किसी को बताए अपने मामा के यहां आंबी गांव चली गयी थी।

भागवानी ने बताया कि इस बात से नाराज होकर उसके मायके वाले उसे घर लाये और फिर बेरहमी से उसकी पिटाई की। इस दौरान किसी ने घटना के वीडियो बनाकर वायरल कर दिये।

उन्होंने कहा कि इस मामले में बोरी थाने में प्राथमिकी एक जुलाई की रात दर्ज कर ली गयी है और उसके (पीड़ित महिला के) भाइयों केलसिंह निनामा, कारम निनामा, दिनेश निनामा और उदय निनामा को आरोपी बनाकर उनके खिलाफ भादंवि की धारा 355, 323, 294 और 506 के तहत कार्रवाई की गयी है।

भागवानी ने बताया कि सारी धाराएं जमानती हैं और अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब