लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में अपने गांव को एक व्यक्ति ने बताया ‘मिनी पाकिस्तान’, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 2, 2021 23:46 IST

Open in App

रीवा (मध्यप्रदेश), दो जुलाई मध्यप्रदेश के रीवा जिले में अमिरती गांव को अपने फेसबुक अकाउंट में कथित रूप से ‘मिनी पाकिस्तान’ बताने के मामले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी सिविल लाइन रीवा ओंकार तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि रीवा जिले के अमिरती गांव को ‘मिनी पाकिस्तान’ बता कर अफसर ख़ान नामक सख्स ने अपने फेसबुक अकाउंट में भड़काऊ पोस्ट डाल दी।

उन्होंने कहा कि बजरंग दल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद सिविल लाइन थाना रीवा में आईटी एक्ट के तहत उसके खिलाफ तीन दिन पहले मामला दर्ज किया गया है।

तिवारी ने बताया कि मिनी पाकिस्तान कहने वाला अफसर ख़ान नामक व्यक्ति अमिरती गांव का ही निवासी है। इसने ही फेसबुक पर गुढ थाना क्षेत्र के अमिरती गांव को छोटा पाकिस्तान लिखा था।

उन्होंने कहा कि यह युवक साऊदी अरब के ओमान में रहता है और कुछ महीने पहले ही यह वापस घर आया है, जिसके खिलाफ सिविल लाइन थाना में अपराध दर्ज कर गुढ थाना को जांच के लिए सौंप दिया गया है।

तिवारी ने बताया कि इस पोस्ट के बाद से आरोपी फरार है और उसकी पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर