लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में पहले चरण में 4.5 लाख लोगों को 16 जनवरी से लगेंगे कोरोना के टीके : सारंग

By भाषा | Updated: January 12, 2021 21:29 IST

Open in App

भोपाल, 12 जनवरी मध्य प्रदेश में प्रथम चरण में लगभग साढ़े चार लाख लोगों को 302 स्थानों पर 16 जनवरी से कोरोना वायरस के टीके लगेंगे।

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को यहां हमीदिया अस्पताल में कोरोना टीकाकरण केन्द्र पर आकर टीकाकरण की व्यवस्थाओं और प्रक्रिया का जायजा लिया और अस्पताल के डीन और अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में 16 जनवरी से कोरोना टीका लगाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। प्रदेश में 302 स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जायेगी। प्रथम चरण में लगभग साढ़े चार लाख लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।’’

सारंग ने बताया कि इसमें स्वास्थ्य कर्मी, कोरोना योद्धा और 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए यह कार्य किया जायेगा।

सारंग ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में कोविड-19 के टीके की पहली खेप बुधवार को प्राप्त होने की संभावना है।’’

उन्होंने कहा कि निर्देशानुसार कोल्डचेन विकसित कर भंडारण एवं ट्रांसपोर्ट के माध्यम से नियत तापमान पर संबंधित केंद्रों तक टीकों को पहुँचाने तक की निर्धारित प्रक्रिया की समीक्षा हो चुकी है।

सारंग ने बताया कि टीका लगवाने वाले को आधा घंटा निगरानी में रखा जायेगा। किसी प्रकार की परेशानी आने पर फर्स्ट एड के तौर पर बेड, एम्बुलेन्स और डॉक्टर्स की टीम उपलब्ध रहेगी। उन्होंने ड्यूटी के दौरान तैनात डॉक्टर्स के नम्बर डिसप्ले बोर्ड पर लगवाने के निर्देश भी दिये।

उन्होंने कहा कि वैक्सीन कोरोना की लड़ाई में कारगर साबित होगी। एक केन्द्र पर 100 टीके लगाने की तैयारी है। दूसरी खुराक पहली खुराक लगने के 28 दिन बाद दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह