लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3600 के करीब पहुंची, जिले में अब तक 141 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 3, 2020 14:11 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 27 नये मामले सामने आई है। जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 3,570 से बढ़कर 3,597 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 27 नये मामले मिले हैं।इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 3,570 से बढ़कर 3,597 हो गयी है।

इंदौर देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 27 नये मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 3,570 से बढ़कर 3,597 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त होने पर अब तक जिले के 2,132 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

अधिकारी ने यह भी बताया कि कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान जिले के तीन और मरीजों की मौत हो गयी। गौरतलब है कि इनमें शामिल 72 वर्षीय पुरुष ने एक निजी अस्पताल में 14 मई को दम तोड़ा था। लेकिन उसकी मौत की आधिकारिक जानकारी 20 दिन की देरी से दी गयी। कोविड-19 से मौत के तीन नये मामलों के बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद 141 पर पहुंच गयी है।

जिले में कोविड-19 से मरने वाले लोगों का आधिकारिक ब्योरा देरी से दिये जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के साथ ही गैर सरकारी संगठन आरोप लगा रहे हैं कि विभाग इन मौतों का खुलासा "अपनी सुविधानुसार" कर रहा है जिससे महामारी के सरकारी आंकड़ों की विश्वसनीयता को लेकर संदेह पैदा होता है। कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण मद्देनजर इंदौर जिला रेड जोन में बना हुआ है। जिले में इस प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्समध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं