लातेहार में उग्रवादियों ने लेवी को लेकर विवाद के बाद मुंशी की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: March 13, 2021 20:05 IST2021-03-13T20:05:45+5:302021-03-13T20:05:45+5:30

In Latehar, militants shot and killed Munshi after a dispute over levy | लातेहार में उग्रवादियों ने लेवी को लेकर विवाद के बाद मुंशी की गोली मारकर हत्या की

लातेहार में उग्रवादियों ने लेवी को लेकर विवाद के बाद मुंशी की गोली मारकर हत्या की

लातेहार, 13 मार्च झारखंड के लातेहार में शुक्रवार रात झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के उग्रवादियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे एक ठेकेदार के मुंशी विष्णु देव सिंह (32) की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना सदर थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के निकट घटी।

उन्होंने बताया कि विष्णुदेव सिंह शुक्रवार की रात लातेहार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बरैनी मोड़ के पास पहले से घात लगाकर बैठे जेजेएमपी के उग्रवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी आरंभ कर दी। सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

सिंह के परिजनों ने बताया कि कोने गांव से नरेशगढ़ जाने वाले रास्ते में बन रहे पुल के निर्माण कार्य में विष्णुदेव मुंशी का काम करता था। पुल निर्माण में लेवी की मांग को लेकर उग्रवादियों से विष्णु देव सिंह की कुछ कहासुनी हुई थी।

शुक्रवार को भी उनकी लेवी को लेकर उग्रवादियों से बहस हुई थी। शुक्रवार की रात वह ठेकेदार विजय साहू को मोटरसाइकिल से लातेहार पहुंचाने आया था। वापस लौटने के दौरान यह घटना घटी। मृतक सदर प्रखंड के कोने गांव का रहने वाला था।

मनिका विधानसभा के विधायक रामचंद्र सिंह ने घटना की निंदा की।

लातेहार थाने के पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि उग्रवादियों ने ही लेवी देने को लेकर हुए विवाद के कारण विष्णुदेव की हत्या की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: In Latehar, militants shot and killed Munshi after a dispute over levy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे