कुंभ में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

By भाषा | Updated: March 10, 2021 21:08 IST2021-03-10T21:08:27+5:302021-03-10T21:08:27+5:30

In Kumbh, the pilgrims will be showered by helicopter | कुंभ में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

कुंभ में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

देहरादून, 10 मार्च उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को अपने पहले निर्णय में बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ के पहले शाही स्नान में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने के निर्देश दिए।

यहां शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि जरूरी सावधानियों का पालन करते हुए यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा, '' आगंतुक श्रद्धालु गंगा जी में सुविधापूर्वक स्नान कर सकें। संतों का सम्मान सबसे ऊपर है। कुम्भ की दिव्यता और भव्यता सुनिश्चित की जाए। ''

मुख्यमंत्री ने कहा, '' हम सभी को मिलकर प्रदेश को विकास की ओर ले जाना है जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिकारी पूरी क्षमता के साथ कार्य करें।''

बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बंशीधर भगत भी मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: In Kumbh, the pilgrims will be showered by helicopter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे