लाइव न्यूज़ :

परिवार ने कर दिया था जिसका अंतिम संस्कार, श्राद्ध के दिन वापस घर लौट आया वह शख्स और फिर...

By अमित कुमार | Updated: November 22, 2020 12:30 IST

कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले में अस्पताल द्वारा दी गई गलत जानकारी के कारण दो परिवारों के बीच तनाव का माहौल पैदा हो गया। अस्पताल स्टाफ से हुई इस बड़ी लापरवाही की जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के अलावा देश के दूसरे राज्य में भी कोरोना का कहर जारी है।कोलकाता में प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। श्राद्ध वाले दिन ही शख्स को वापस जिंदा पाकर घर वाले शॉक्ड रह गए।

देश भर में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या एक बार फिर बहुत तेजी से बढ़ रही है। पिछले दिनों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो काफी हद तक दिल्ली को सुरक्षित माना जाने लगा था। लेकिन पिछले एक सप्ताह से राजधानी में संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली के अलावा देश के दूसरे राज्य में भी कोरोना का कहर जारी है। इस बीच कोलकाता में प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। 

कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बिराटी  से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से यहां कोरोना से मृतक एक व्यक्ति का शव ऐसे परिवार को सौंप दिया गया, जिसका इलाज अभी चल ही रहा था। जिस शख्स का इलाज चल रहा था उसके परिवार वाले से कहा गया कि शख्स की मौत हो गई और गलती से कोरोना से मरने वाले आदमी का शव उन्हें सौंप दिया गया। 

इसके बाद पीड़ित पक्ष ने उस शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन श्राद्ध वाले दिन ही शख्स को वापस जिंदा पाकर घर वाले शॉक्ड रह गए। वह शख्स लौट आया है तो उसके घर खुशी की लहर है। वहीं जिस दूसरे शख्स के मरने की खबर गलती से उसके परिजनों को नहीं दी गई थी, उसके परिवार में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इस पूरी घटना की रिपोर्ट तलब की है और जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। 

बता दें कि कोलकाता में शुक्रवार से 3,794 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और संक्रमण से उबरने की दर 92.63 प्रतिशत है। बुलेटिन में कहा गया है कि अब भी 25,391 लोग वायरस से संक्रमित हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे के दौरान 44,208 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोलकाताइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?