लाइव न्यूज़ :

मप्र के खरगोन जिले में टीकाकरण के लिए जमा हुई महिलाओं में हुई मारपीट

By भाषा | Updated: July 23, 2021 20:18 IST

Open in App

खरगोन (मप्र) 23 जुलाई मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में कोविड-19 के एक टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाने के इंतजार में खड़ी महिलाओं के दो समूहों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

उल्लेखनीय है कि बिना मास्क के टीका लगवाने के लिए कतार में खड़ी और बाद में आपस में लड़ाई करती महिलाओं के दो समूह का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर कसरावद तहसील के खल बुजुर्ग गांव के टीकाकरण केंद्र पर बृहस्पतिवार को यह घटना हुई। वीडियो में केंद्र में टीके के लिए महिलाओं को बिना मास्क के कतार में खड़ा देखा जा सकता है।

वीडियो में एक महिला दूसरी महिला को धक्का देते हुए दिखाई दे रही है इसके बाद महिलाओं के दो समूह एक दूसरे के बाल खींचते हुए और जमकर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक पुरुष भी लड़ाई में लगी दो महिलाओं को अलग करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।

खरगोन जिले के टीकाकरण अधिकारी संजय भट्ट ने कहा कि केंद्र में 500 से अधिक महिलाएं टीका लगवाने आई थीं जबकि केंद्र में केवल 200 टीके उपलब्ध थे।

उन्होंने कहा कि हालांकि टीकाकरण के लिए जितने लोगों को स्लॉट आवंटित किए गए थे उतने टीके थे ।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में टीकों की कोई कमी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल