लाइव न्यूज़ :

केरल में मणिमाला के प्रबल वेग में बहा घर, बस चालक के परिवार ने खोया अपना सबकुछ

By भाषा | Updated: October 18, 2021 16:55 IST

Open in App

कोट्टयम (केरल), 18 अक्टूबर कोट्टायम जिले के मुंडाकायम कस्बे में एक निजी बस चालक उस समय यातायात जाम में फंसा था, जब उसे अपने घर के मणिमाला नदी के प्रबल आवेग में बह जाने की जानकारी मिली। नदी ने सिर्फ उसका घर ही नहीं बल्कि 27 साल की मेहनत का फल भी छीन लिया।

नदी के वेग में घर के बह जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दो मंजिला मकान को धीरे-धीरे झुकते और फिर मणिमाला नदी में गिरते हुए देखा जा सकता है। नदी का प्रवाह कुछ ऐसा था कि घर का नामो-निशान तक खत्म हो गया और चार परिवार का आश्रय खत्म हो गया। मणिमाला नदी केरल के इडुक्की जिले में पश्चिमी घाट के मुथुवारा पहाड़ियों से निकलती है।

घर के सामान के साथ यादें और भावनाएं जुड़ी होती हैं और वर्षों से जमा की गई परिवार की चीजें एक झटके में नदी में चली गई। वहीं, इसके अलावा राशन कार्ड और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज भी गए और छोटी बेटी की शादी के उद्देश्य से रखी दो लाख रुपये की नकदी भी परिवार ने खो दी।

हालांकि जेबी का कहना है कि उनकी पत्नी घर को अपनी आंखों के सामने बहते देख बेहोश हो गई थी, जिसके बाद किसी ने उनके पर्स से यह नकदी राशि निकाल ली। वीडियो वायरल होने के बाद दंपति जेबी और पुष्पा ने उनके पास पहुंचे मीडियाकर्मियों को बताया कि उनके पास बदन के कपड़े के अलावा कुछ नहीं बच पाया।

यह वीडियो दंपति के पड़ोसियों में से किसी एक ने बनाया था। दंपति और उनकी बेटी अब एक रिश्तेदार के यहां रह रहे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें अब सब कुछ नए सिरे से शुरू करना होगा। हम सरकारी मदद के बिना ऐसा नहीं कर पाएंगे। हम शुक्रगुजार हैं कि हम जीवित हैं।’’

पुष्पा ने कहा कि उन्हें लगा था कि उनका घर सुरक्षित है। कोट्टायम जिला प्रशासन ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि भारी बारिश के बाद 62 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 161 घर को आंशिक तौर पर क्षति पहुंची है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान