लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना रोधी टीके की पहली खुराक 90 प्रतिशत से अधिक पात्र आबादी को दी गई : स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: September 20, 2021 21:08 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 20 सितंबर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने सोमवार को कहा कि राज्य की 90 प्रतिशत से अधिक पात्र आबादी को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। मंत्री ने लोगों से टीका लगवाने में किसी प्रकार की झिझक नहीं दिखाने की अपील की।

जॉर्ज ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संक्रमण से जान गंवाने वालों में अधिकतर ऐसे लोग शामिल थे जिन्होंने टीका नहीं लगवाया था, इसलिए लोगों को टीके की दोनों खुराक लेने में किसी प्रकार की हिचक नहीं दिखानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पांच से अधिक जिलों में लगभग 100 प्रतिशत लोगों को पहली खुराक दी चुकी है और अन्य जिले भी इसके करीब हैं।

यह पूछे जाने पर कि सरकार अब क्यों कुल संक्रमण दर के बारे में जानकारी नहीं दे रही है, मंत्री ने कहा कि यह निर्णय विशेषज्ञों की सलाह पर लिया गया है कि 80 प्रतिशत से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक मिलने के बाद आगे का कदम साप्ताहिक संक्रमण आबादी अनुपात (डब्ल्यूआईपीआर) के आधार पर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य ने संक्रमण की बेहद घातक दूसरी लहर को पार कर लिया है और अब वर्तमान हालात में लोगों से संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करने को कहा जा रहा है।

जॉर्ज ने कहा कि सीरो अध्ययन सितंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा और उसके परिणाम सामने आने के बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल