लाइव न्यूज़ :

केरल में एकतरफा प्यार में युवक ने चाकू घोंपकर युवती की हत्या की

By भाषा | Updated: June 17, 2021 16:32 IST

Open in App

मलप्पुरम, 17 जून केरल में मलप्पुरम जिले के पेरिंथालमन्ना क्षेत्र में प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद एक युवक ने कानून की 21 वर्षीय एक छात्रा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पहचान दृश्या के रूप में हुई है। मृत युवती की 13 वर्षीय बहन देवाश्री इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी विनीश (21) ने जब चाकू से हमला किया तो देवाश्री अपनी बहन को बचाने आ गई थी।

उन्होंने कहा गंभीर रूप से घायल किशोरी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जाती है ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह आरोपी युवती के घर में जबरन घुस गया और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने घटना के बाद एक ऑटोरिक्शा से मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि आरोपी का घर मृत युवती के घर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और वह स्कूल के समय से ही प्रेम प्रस्ताव देकर लड़की को परेशान कर रहा था।

मलप्पुरम के पुलिस अधीक्षक सुजीत दास ने बताया कि विनीश से पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित