लाइव न्यूज़ :

केरल में टूटी सालों पुरानी परंपरा, हज कमेटी में पहली बार महिला सदस्य की हुई एंट्री

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 14, 2018 05:14 IST

केरल में सालों पुरानी सोच को पीछे छोड़ा गया है। खबर के अनुसार यहां की हज कमेटी मेंपहली बार किसी महिला को सदस्य बनाया गया है।

Open in App

केरल में सालों पुरानी सोच को पीछे छोड़ा गया है। खबर के अनुसार यहां की हज कमेटी मेंपहली बार किसी महिला को सदस्य बनाया गया है। इंडियन नेशनल लीग (आईएनएल) की नेता और कान्हागढ़ नगर पालिका की उपाध्यक्ष एल.सुलैखा अगले दो सालों तक राज्य की हज कमेटी में बतौर सदस्य काम करेंगी। उन्हें इस बारे में आधिकारिक सूचना 11 अगस्त को दी गई थी।

  इसके बाद 13 अगस्त (सोमवार) को उन्होंने तिरुवनंतपुरम में कमेटी की एक बैठक में हिस्सा लिया। एल.सुलैखा ने बताया बै कि मेरे लिए कमेटी के साथ काम करना सौगाग्य की बात है, मैं इस मौके पर बेहद खुश हूं । इता ही नहीं उन्होंने कहा कि दो सालों के कार्यकाल के दौरान उनका जोर मक्का जाने वाली महिला हज यात्रियों के सामने आने वाली दिक्कतों को हल करने पर रहेगा। 

उन्होंने कहा कि हज में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के जाने की संख्या होती है। ऐसे में हज कमेटी की महिला प्रतिनिधत्व होने के नाते अब मेरी जिम्मेदारी है मैं उनकी परेशानियों पर ध्यान दूं।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि एलडीएफ सरकार के इस फैसले ने मुझे बेहद सुकून दिया है। मुझे कमेटी के लिए काम अच्छा लगेगा। उनके अलावा कमेटी 15 और नए सदस्यों को जगह दी गई है। सुलैखा की बात की जाए तो वह अंग्रेजी साहित्य में स्तानक हैं। साल 2010 में वह पहली बार कान्हागढ़ नगर पालिका के लिए चुनी गई थीं, जबकि उनके पति अब्दुल आमिर कतर में कारोबारी हैं।

2017 में ही देश की हज कमेटी ने हज से जुड़ी नीतियों में संशोधन किया था, जिसके अंतर्गत महिलाओं को अकेले हज पर जाने के लिए हरी झंडी दे दी गई थी। जिसके बाद सुलैखा पहली हज महिला कमेटी की सदस्य बनी हैं, इसके साथ ही उन्होंने अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा लिया है।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया