लाइव न्यूज़ :

विजयन ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, अपने पास रखा गृह एवं आईटी विभाग, वीना जॉर्ज होंगी नई स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: May 21, 2021 10:05 IST

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन राज्य में एलडीएफ की लगातार दूसरी बार बनी सरकार

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन राज्य में एलडीएफ की लगातार दूसरी बार बनी सरकार

तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन राज्य में एलडीएफ की लगातार दूसरी बार बनी सरकार में गृह समेत कई महत्त्वपूर्ण विभाग अपने पास रखेंगे जबकि उनके दामाद पी ए मोहम्मद रियास लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और वीना जॉर्ज स्वास्थ्य विभाग संभालेंगी।

रियास और जॉर्ज दोनों पहली बार मंत्री पद संभालेंगे।

पूर्व पत्रकार एवं अरनमुला से विधायक जॉर्ज, लोकप्रिय के के शैलजा की जगह लेंगी, जिन्होंने कोविड-19 के खिलाफ राज्य की जंग में प्रमुख भूमिका निभाई थी और जिन्हें नये मंत्रिमंडल में जगह न देने से गहमागहमी बढ़ गई है।

विजयन गृह, निगरानी और आईटी समेत कई अन्य विभाग संभालेंगे जबकि उनके विश्वासपात्र एवं पहली बार विधायक बने के एन बालगोपाल वित्त विभाग संभालेंगे। वह हाई-प्रोफाइल टी एम थॉमस इसाक की जगह लेंगे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अलावा जॉर्ज को महिला एवं बाल कल्याण विभाग का जिम्मा भी सौंपा गया है।

बृहस्पतिवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद, विजयन ने संबंधित मंत्रियों के विभागों की सूची राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंपी थी और इस संबंध में सरकारी आदेश देर रात जारी किया गया।

मीडिया के लिए यह आदेश शुक्रवार को जारी किया गया।

माकपा नीत 21 सदस्यीय मजबूत मंत्रालय ने बृहस्पतिवार शाम ‘सेंट्रल स्टेडियम’ में पद की शपथ ली। कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण समारोह साधारण रखा गया था।

विजयन के अलावा माकपा के सभी 11 मंत्री, मंत्रालय में नये चेहरे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे