लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में पारा शून्य से नीचे, गुलमर्ग सबसे सर्द इलाका

By भाषा | Updated: November 22, 2020 19:33 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 नवंबर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में न्यूनतम पारा रविवार को शून्य से नीचे चला गया। गुलमर्ग कश्मीर का सबसे सर्द इलाका रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात को श्रीनगर का तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले का गुलमर्ग समूची घाटी का सबसे सर्द इलाका रहा जहां न्यूनतम पारा शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जबकि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड हुआ।

अधिकारी ने कहा कि 23 से 25 नवंबर के बीच खासकर, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।

उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के उत्तर पश्चिम हिस्से और सोनमर्ग-जोजिला के ऊंचाई वाले इलाकों में 23 नवंबर की सुबह से बर्फबारी की संभावना है और यह 25 नवंबर तक जारी रह सकती है।

अधिकारी ने कहा कि व्यापक तौर पर बर्फबारी या बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos