लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में ''लव जिहाद'' के नाम पर धर्मांतरण पर रोक लगाई जाएगी: येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: November 5, 2020 16:43 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ''लव जिहाद'' के नाम पर धर्मांतरण पर लगाम लगाने के लिये कड़े कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''हाल ही में कर्नाटक में लव जिहाद के नाम पर धर्मांतरण की खबरें आई हैं। मैंने इस बारे में अधिकारियों से बात की है। दूसरे राज्य क्या कर रहे हैं या क्या नहीं कर रहे, यह अलग बात है। लेकिन कर्नाटक में इस पर लगाम लगाई जाएगी।''

मंगलुरु में भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा, ''राज्य की युवा लड़कियों का प्यार और पैसे के नाम पर बहला-फुसलाकर धर्मातंरण किया जा रहा है। हमने इस पर गंभीरता से विचार किया है। काफी-विचार विमर्श के बाद, हम कड़ा कदम उठाएंगे। ''

इससे पहले कर्नाटक के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा था कि सरकार शादी के लिये धर्मांतरण को रोकने को लेकर कानून लाने पर विचार कर रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने भी हाल ही में ट्वीट किया था कि इलाहबाद उच्च न्यायालय के आदेश को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक में शादी के लिये धर्मांतरण को रोकने को लेकर कानून लाया जाएगा।

इलाहबाद उच्च न्यायालय ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि शादी करने के लिये धर्मांतरण किया जाना वैध नहीं है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी