लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में व्यक्ति को कंधे पर मां का शव श्मशान लेकर जाना पड़ा

By भाषा | Updated: May 14, 2021 22:12 IST

Open in App

शिमला, 14 मई हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक गांव में प्रशासन से कथित तौर पर मदद नहीं मिलने के कारण एक व्यक्ति को अपनी मां के शव को कंधे पर ढोकर श्मशान ले जाना पड़ा जिसकी कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी।

हालांकि, कांगड़ा के उपायुक्त राकेश प्रजापति ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ना तो उन्हें और ना ही अनुमंडलीय दंडाधिकारी को घटना के बारे में सूचित किया गया।

व्यक्ति ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित उसकी मां को बेड और ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं रहने के कारण अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया जिसके कारण वह मां को वापस बंगवार गांव ले आया जहां बृहस्पतिवार साढ़े चार बजे सुबह उनकी मृत्यु हो गयी।

व्यक्ति ने कहा कि उसने ग्राम पंचायत प्रमुख सूरम सिंह को मामले की जानकारी दी लेकिन गांव से कोई भी मदद करने नहीं आया जिसके कारण कंधे पर ढोकर शव को एक किलोमीटर दूर श्मशान ले जाना पड़ा।

व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रमुख ने किसी वाहन का भी इंतजाम नहीं किया। इसलिए उन्होंने कंधे पर शव को श्मशान ले जाने का फैसला किया।

वहीं, ग्राम पंचायत प्रमुख सूरम सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि वह और एक आशा कार्यकर्ता शव को श्मशान ले जाने के लिए पीपीई किट की व्यवस्था करने में जुटे थे लेकिन व्यक्ति ने मदद लेने से इनकार कर दिया।

पंचायत प्रमुख ने कहा कि दो ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों से भी उन्होंने बात की लेकिन संक्रमण के डर से उन लोगों ने शव को ले जाने से मना कर दिया।

कांगड़ा के कांग्रेस विधायक पवन कुमार काजल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्हें घटना के बारे में शुक्रवार को पता चला और अगर उन्हें पहले जानकारी मिल गयी होती तो वह मदद करते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल