लाइव न्यूज़ :

जून में अब तक सिर्फ एक कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया: दिल्ली जेल विभाग

By भाषा | Updated: June 15, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून दिल्ली के जेल विभाग ने मंगलवार को कहा कि इस महीने अब तक सिर्फ एक कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि आठ जून को आखिरी बार एक कैदी संक्रमित पाया गया था जबकि 29 मई को अंतिम बार जेल कर्मी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने कहा, “कोरोना वायरस के मामलों की संख्या कम हो रही है, हालांकि हम सभी सावधानियां बरत रहे हैं। कैदियों के बीच दूरी बनाने सहित कोविड के उचित व्यवहार का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। जेलों में प्रवेश करने वाले कैदियों को शुरू में पृथक कर दिया जाता है और बाद में उन्हें कोठरी में भेजा जाता है।”

अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, आठ जून तक दिल्ली की जेलों में कोविड-19 के संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 12 थी, जिनमें जेल के दो कर्मचारी शामिल हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार तक तिहाड़ जेल में 45 वर्ष से अधिक आयु के 1139 कैदियों और 45 साल से कम उम्र के 680 कैदियों को कोविड रोधी टीका लगा दिया गया है। रोहिणी जेल में 45 वर्ष से अधिक आयु के 132 कैदियों और 45 साल से कम उम्र के 200 कैदियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसी तरह मंडोली जेल में 45 साल से ज्यादा उम्र के 412 और 45 वर्ष से कम आयु के 132 कैदियों को टीका लगाया गया है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस साल मार्च से, 382 कैदी संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 364 संक्रमण मुक्त हो गए हैं जबकि 10 कैदी अपना इलाज करा रहे हैं। उसमें बताया गया है कि इस दौरान आठ कैदियों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ा है।

जेल कर्मियों की बात करें तो मार्च से 221 कर्मचारी कोविड से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 219 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि दो का इलाज चल रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, दो हजार से अधिक विचाराधीन कैदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है, जबकि तकरीबन 700 दोषियों को आपात पैरोल पर रिहा किया गया है। उन्हें महामारी के बीच जेलों में भीड़ कम करने के विभाग के अभियान के तहत रिहा किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर