लाइव न्यूज़ :

जून में 18-44 वर्ग में कोवैक्सीन सिर्फ दूसरी खुराक लेने वालों को लगाएं: दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: June 6, 2021 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून दिल्ली सरकार ने रविवार को निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को निर्देश दिया कि 18-44 साल आयु समूह में जून के महीने या अगले आदेश तक कोवैक्सीन सिर्फ दूसरी खुराक लेने वालों को लगाएं।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने स्वास्थ्य और राजस्व विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों से आदेश का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

आदेश में कहा गया है कि डीडीएमए निर्देश देता है कि कोवैक्सिन के लिए कोविड टीकाकरण केंद्रों के रूप में कार्य करने वाले सभी निजी अस्पताल और नर्सिंग होम यह सुनिश्चित करेंगे कि जून या अगले आदेश तक कोवैक्सिन का उपयोग केवल उन लोगों (18-44 वर्ष की आयु) के टीकाकरण के लिए किया जाएगा, जो इस दौरान टीकाकरण की दूसरी खुराक लेने के पात्र हैं।

आदेश के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, भारतीय दंड संहिता, महामारी अधिनियम और अन्य लागू कानूनों के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी कर सभी सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों को निर्देश दिया था कि वे 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में जून में या अगले आदेश तक कोवैक्सिन सिर्फ उन लोगों को लगाएं जो दूसरी खुराक के पात्र हैं।

दिल्ली सरकार ने टीका उपलब्ध न होने के कारण 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। कुछ निजी अस्पताल इस श्रेणी में टीकाकरण कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू