लाइव न्यूज़ :

मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में भाजपा पार्षद ने चमकाये लोगों के जूते

By भाषा | Updated: May 30, 2019 17:37 IST

Open in App
ठळक मुद्देवॉर्ड क्रमांक 37 के भाजपा पार्षद संजय कटारिया ने रेडिसन चौराहे पर आम लोगों के जूते चमकाये।भाजपा पार्षद ने कहा, "मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश से वीआईपी संस्कृति खत्म की है।

भाजपा के शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी के लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने पर खुशी जाहिर करने के लिये यहां भाजपा के एक पार्षद ने बृहस्पतिवार को अनोखा तरीका खोज निकाला और उन्होंने आम लोगों के जूते पॉलिश किये। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आयी हैं।शहर के वॉर्ड क्रमांक 37 के भाजपा पार्षद संजय कटारिया ने रेडिसन चौराहे पर आम लोगों के जूते चमकाये। जूता पॉलिश का सबब पूछे जाने पर कटारिया ने संवाददाताओं से कहा, "हम हाल के लोकसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत और मोदी के लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर खुशी का इजहार करते हुए जनता का आभार व्यक्त कर रहे हैं।"भाजपा पार्षद ने कहा, "मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश से वीआईपी संस्कृति खत्म की है। उन्होंने निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की गाड़ियों से लाल बत्ती हटवायी है। हम मोदी के सादगी के सन्देश को जनता तक पहुंचा रहे हैं।"बहरहाल, आम लोगों के जूते चमकाने की कटारिया की "पहल" की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने तारीफ की, तो कई उपयोगकर्ताओं ने इस कृत्य को लेकर उनकी खिंचाई भी की। वॉट्सऐप के एक स्थानीय समूह के सदस्य ने लिखा, "कटारिया जी, जनता के जूते पॉलिश कर आप जो सेवा कर रहे हो, इसकी वजह क्या है? कृपया आप अपने वॉर्ड में जाकर देखिये कि वहां की सड़क का क्या हाल हो रहा है? अपने वॉर्ड में सड़कों और पानी की समस्या पर ध्यान दें।" 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीनरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग