लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में पिछले दो महीने में 25.51 लाख नमूनों की कोविड जांच की गई

By भाषा | Updated: June 6, 2021 22:38 IST

Open in App

जम्मू, छह जून जम्मू-कश्मीर में प्रतिदिन औसतन 42,000 नमूनों के परीक्षण के साथ जम्मू-कश्मीर में पिछले दो महीने में 25.51 लाख नमूनों की कोविड जांच की गई। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में 10 लाख की आबादी पर प्रतिदिन करीब 3,400 नमूनों की जांच की गई।

जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के वित्तीय आयुक्त अटल दुल्लो ने कहा, '' केंद्र शासित प्रदेश में पिछले दो महीनों के दौरान 25,51,157 नमूनों की जांच की गई। प्रतिदिन औसतन 42000 नमूनों को जांचा गया जोकि 10 लाख की आबादी पर प्रतिदिन करीब 3,400 परीक्षण रहा।''

महामारी से निपटने के लिए अपने विभाग की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए दुल्लो ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश ने पिछले दो महीने में तीन कोबास-680 मशीनें स्थापित की हैं, जिसके जरिए आरटी-पीसीआर जांच की क्षमता में प्रतिदिन 15,000 परीक्षण का इजाफा हुआ है।

कोविड-19 मरीजों के पृथक-वास में रहने की व्यवस्था में सुधार को लेकर उन्होंने कहा कि गंभीर से नाजुक श्रेणी के मरीजों के लिए पृथक-वास बिस्तरों की संख्या 869 से बढ़ाकर 2,226 की गई जबकि मध्यम से गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 मरीजों के लिए पृथक-वास बिस्तरों की संख्या 2,006 से बढ़ाकर 4,205 की गई। इसी तरह, ऑक्सीजन की उपलब्धता वाले बिस्तरों की संख्या भी बढ़ाकर 6,108 की गई जोकि पहले 2,396 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू