लाइव न्यूज़ :

झारखंड में ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नाम से लॉकडाउन की अवधि 13 मई तक बढ़ी

By भाषा | Updated: May 5, 2021 23:41 IST

Open in App

रांची, पांच मई कोविड-19 के बिगड़ते हालात के मद्देनजर झारखंड सरकार ने राज्य में ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नाम से लगाए गए लॉकडाउन की अवधि को 13 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

झारखंड सरकार के प्रवक्ता ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के हस्ताक्षर से जारी नयी अधिसूचना की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया।

उन्होंने बताया, ‘‘छह मई सुबह छह बजे से 13 मई की सुबह छह बजे तक राज्य में सभी लोगों को ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नियमों का पालन करना होगा।’’ इससे पहले 22 अप्रैल की सुबह छह बजे से राज्य में लॉकडाउन लगाया गया था और फिर इसे छह मई की सुबह छह बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया था।’’

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कार्यालयों को छोड़कर सभी दुकानें एवं प्रतिष्ठान दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को छोड़कर अन्य लोगों को दोपहर तीन बजे तक आवाजाही की इजाजत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू