लाइव न्यूज़ :

झारखंड में पिछले दो सप्ताह कोरोना से होने वाली मौतों एवं नये मामले घटकर लगभग एक-तिहाई रह गये

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:49 IST

Open in App

रांची, 20 मई झारखंड में पिछले दो सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौत एवं नये मामले तेज से घटकर लगभग एक तिहाई ही रह गये । पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 53 मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण के भी सिर्फ 1894 नये मामले सामने आये।

स्वास्थ्य विभाग की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चैबीस घंटों में सिर्फ 53 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4654 तक हो गयी। दो सप्ताह पूर्व छह मई को कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य में 141 लोगों की मौत हुई जबकि 5770 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए थे। इसी प्रकार सात मई को राज्य में जहां कोरोना वायरस से 133 मरीजों की मौत हुई थी जबकि 6974 लोग संक्रमित हुए थे।

राज्य में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटों में 1894 नये मामले सामने आये और संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 322828 हो गयी है।

दो सप्ताह पूर्व छह मई को आये नये मरीजों संख्या की तुलना में पिछले चैबीस घंटों में कोरोना से मृतकों की संख्या जहां 37.5 प्रतिशत रही वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या सिर्फ 32.8 प्रतिशत रह गयी है।

राज्य में अब तक 289333 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 28841 संक्रमितों का इलाज जारी है।

पिछले चैबीस घंटों में राज्य में कुल 48971 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 1894 संक्रमित पाये गये। इस दौरान जहां रांची में 251 नये लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये जबकि पूर्वी सिंहभूम में 241 और पश्चिमी सिंहभूम में 183 लोग इस वायरस के गिरफ्त में आये।

इसी प्रकार अकेले राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 14 लोगों की मौत हो गयी। पूर्वी सिंहभूम में छह, बोकारो में 11 एवं हजारीबाग तथा देवघर में पांच-पांच लोगों की मौत इस संक्रमण से पिछले चैबीस घंटों में हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच