लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर बढ़ने की आहट, कोडरमा में एक दिन में 12 नये मामले

By भाषा | Updated: December 22, 2021 11:40 IST

Open in App

कोडरमा (झारखंड), 22 दिसंबर झारखंड के कोडरमा में एक दिन में कोविड-19 के 12, जबकि राजधानी रांची नौ नये मामले सामने आने के बाद राज्य में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका उत्पन्न हो गई है।

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को एकाएक कोडरमा में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मामले सामने आये। कोडरमा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, सोमवार को भी यहां संक्रमण के 12 नये मामले सामने आए। कोडरमा में अभी कुल 32 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। इसी तरह, राजधानी रांची में भी मंगलवार को संक्रमण के नौ और पूर्वी सिंहभूम में तीन नये मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 26 नये मामले सामने आए, जबकि 15 लोग संक्रमण मुक्त हुए। झारखंड में अभी कुल 170 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। राज्य में संक्रमण से अभी तक 5,142 लोगों की मौत हुई है।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का कोई मामला सामने नहीं आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन