लाइव न्यूज़ :

झारखंड में 22 जिलों में ई-एफआईआर थाने खुलेंगे, ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायतें

By भाषा | Updated: September 15, 2021 00:46 IST

Open in App

रांची, 14 सितंबर झारखंड सरकार ने मंगलवार को राज्य के 24 जिलों में से 22 जिलों में ई-एफआईआर थाने स्थापित करने का फैसला किया जिनमें ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करायी जा सकेंगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने राज्य के 22 जिलों में ई-एफआईआर थाने खोलने की स्वीकृति दी जिसके जरिये अब लोग घर बैठे थानों में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। झारखंड पंचायत राज अधिनियम, 2001 की कुछ धाराओं में संशोधन के लिए जारी अध्यादेश एवं अध्यादेश के प्रावधानों के आलोक में गठित कार्यकारी समिति की रिपोर्ट को मंजूरी दी गई।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि समाधान पोर्टल पर लॉग इन करके ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्राथमिकी के जरिये लोग वाहन चोरी, चोरी, सेंधमारी, नाबालिगों की गुमशुदगी समेत अन्य शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

इसके अलावा मंत्रिमंडल ने रांची में बिरसा मुंडा जेल परिसर में निर्माणाधीन बिरसा मुंडा संग्रहालय में 3 स्वतंत्रता सेनानियों पोटो हो, भागीरथ माझी, एवं गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा के निर्माण का कार्य राम सुतार आर्ट्स क्रिएशन को आवंटित करने की स्वीकृति दी।

मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जुलाई 2021 से नवंबर 2021 तक की अवधि के लिए 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति लाभुक प्रतिमाह मुफ्त वितरित करने के संबंध में खाद्यान्न के परिवहन एवं वितरण कार्य मद में 141.57 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो