लाइव न्यूज़ :

झारखंड में व्यक्ति को रेबीज निरोधक टीके की जगह कोविड का टीका लगाया गया, जांच के आदेश

By भाषा | Updated: October 31, 2021 23:05 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), 31 अक्टूबर झारखंड के पलामू जिले में कुत्ते के काटने के बाद एक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाए जाने पर 50 साल के एक व्यक्ति को रेबीज निरोधक टीके की जगह कोविड-19 का टीका लगाया गया, जिसके बाद मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं ।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि व्यक्ति को गलती से रेबीज निरोधक टीके की जगह कोविड ​​​​-19 रोधी टीके की खुराक दे दी गयी।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को नौडीहा गांव में कुत्ते के काटने से घायल राजू सिंह पहले ही कोविड टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं ।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी-सह-सिविल सर्जन, अनिल कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी की “सरासर लापरवाही” का मामला है । उन्होंने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित चिकित्सक ने सिंह के लिए स्पष्ट रूप से रेबीज निरोधक टीका लिखा था। उन्होंने बताया कि सिंह फिलहाल निगरानी में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे