लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 से 159 रोगियों की मौत, संक्रमण के 6,323 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: May 2, 2021 22:23 IST

Open in App

रांची, दो मईर झारखंड में चौबीस घंटों में कोरोना संक्रमण से 159 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 2,829 तक पहुंच गई जबकि संक्रमण के 6,323 नए मामले सामने सामने आने के साथ ही संक्रमितों की तादाद 2,39,734 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग की आज जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

राज्य में अब तक 1,78,468 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 58,437 है।

राज्य में चौबीस घंटों के दौरान कुल 31,295 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 6,323 में संक्रमण की पुष्टि हुई।

रांची में संक्रमण के 1297, पूर्वी सिंहभूम में 1003, हजारीबाग में 629, पश्चिमी सिंहभूम में 264 एवं बोकारो में 261 नए मामले सामने आए।

इसी प्रकार अकेले राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण से चौबीस घंटों में 45 लोगों की मौत हो गई। पूर्वी सिंहभूम में 38, धनबाद में 12 एवं रामगढ़ में सात लोगों की जान चली गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो