लाइव न्यूज़ :

बरात में जीप की टक्‍कर से छह ग्रामीण घायल, गुस्‍साए लोगों ने पांच जीपों को किया क्षतिग्रस्त किया

By भाषा | Updated: December 28, 2020 13:15 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) 28 दिसंबर जिले के थाना मोतीपुर अंतर्गत खैरी समैसा गांव में रविवार को बरात में चल रही एक टवेरा जीप ने छह लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस घटना से गुस्साई स्थानीय भीड़ ने बरात में चल रही पांच बोलेरो जीपों के शीशे तोड़कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बताया, ''रविवार को गांव निवासी वहतू की दो बेटियों का निकाह था। निकाह स्थल पर जा रहे बराती नाच गा रहे थे। बरातियों को लेकर एक शेवरलेट टवेरा तथा पांच महिंद्रा बोलेरो जीपें चल रही थीं। इसी बीच अचानक टवेरा गाड़ी के चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए स्थानीय निवासी संदीप (16), संजय (25), सुमित (12), ज्ञान प्रकाश (15), भग्गन (50) व छैलू (40) को टक्कर मारकर घायल कर दिया।''

उन्‍होंने बताया कि सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर इलाज हेतु ज्ञान प्रकाश, संजय, सुमित व छैलू को बहराइच मेडिकल कालेज सह अस्पताल भेजा गया है।

एएसपी ने बताया कि घटना से गुस्साई भीड़ ने बारात में चल रही पांच बोलेरो गाड़ियों के शीशे तोड़कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिए। टवेरा जीप को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। टवेरा का चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया था।

उन्‍होंने कहा कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया और पुलिस की मौजूदगी में दोनों निकाह कराए गए। घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं