लाइव न्यूज़ :

जंगीपुर में टीएमसी के जाकिर हुसैन 92,480 मतों के अंतर से जीते, उपचुनाव में सभी सीटों पर पार्टी जीती

By भाषा | Updated: October 3, 2021 20:08 IST

Open in App

कोलकाता/बहरामपुर, तीन अक्टूबर भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपेक्षित शानदार जीत के बाद मुर्शिदाबाद जिले के शमसेरगंज और जंगीपुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवारों ने प्रभावशाली जीत दर्ज की। टीएमसी के जाकिर हुसैन ने जंगीपुर में 92,480 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

जंगीपुर में टीएमसी उम्मीदवार जाकिर हुसैन को 1,36,444 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुजीत दास को 43,964 वोट मिले हैं। हुसैन को 92,480 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया गया। रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के जेन आलम मियां के अलावा कोई भी प्रत्याशी चार अंकों तक नहीं पहुंचा।

शमशेरगंज में टीएमसी उम्मीदवार अमीरुल इस्लाम ने 26,379 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। इस्लाम को 96,417 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जायदुर रहमान को 70,038 वोट मिले हैं।

एक समय मुर्शिदाबाद को कांग्रेस को गढ़ माना जाता था। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में टीएमसी की जीत ने कांग्रेस को पश्चिम बंगाल राज्य में मुश्किल स्थिति में डाल दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए