लाइव न्यूज़ :

जांच में अलीगढ़ में नहीं मिला कोविड का नया घातक स्वरूप

By भाषा | Updated: May 16, 2021 17:24 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र) 16 मई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल द्वारा दिल्ली के ‘इंस्‍टीटयूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी’ (सीएसआईआर) को जीनोम के लिए भेजे गये किसी भी नमूने में कोविड-19 के किसी नये घातक स्वरूप का पता नहीं चला है।

अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। इस खबर ने अस्पताल के संकटग्रस्‍त चिकित्सा कर्मचारियों को राहत दी है जो दो वरिष्‍ठ चिकित्‍सकों और विश्वविद्यालय के मौजूदा व सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों की मौत से सहमे थे।

एएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर हारिस मंजूर खान के अनुसार, भेजे गए 20 नमूनों में से 18 (90%) में वायरस का बी.1.617.2 स्वरूप मिला है।

उन्होंने बताया ‘‘ इसे ‘डबल म्यूटेंट वेरिएंट’(दो बार स्वरूप बदलना) कहा जाता है। इसका पता पहली बार पांच अक्टूबर, 2020 को महाराष्ट्र में चला था। यह बी.1.617 प्रकार का एक उप प्रकार है जो उत्तर प्रदेश में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान मुख्य रूप से पाया गया है।’’

एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने आईसीएमआर के निदेशक, दिल्ली स्थित सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी के निदेशक और सभी वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया है।

पिछले एक महीने के दौरान एएमयू ने 17 सेवारत शिक्षकों और कम से कम 21 सेवानिवृत्त शिक्षकों को खो दिया है जो कोविड और कोविड जैसे लक्षणों से पीड़ित थे। चूंकि उनमें से अधिकांश एएमयू परिसर में और उसके आसपास रहते थे, इसलिए एएमयू अधिकारियों ने अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र से एकत्र किए गए नमूनों के जीनोम अनुक्रमण का पता लगाने की मांग की थी।

इस बीच, जवाहर नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति की स्थिति जो तीन सप्ताह से अधिक समय से अनिश्चित थी, उसमें अब काफी सुधार हुआ है।''

अधिकारी ने कहा कि जर्मनी से आयात किए जा रहे तरल ऑक्सीजन संयंत्र के अगले सप्ताह आने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे