लाइव न्यूज़ :

इंदौर में नौ ओमीक्रोन संक्रमितों के संपर्क में आए 164 लोगों के नमूने लिए गए

By भाषा | Updated: December 27, 2021 14:21 IST

Open in App

इंदौर, 27 दिसंबर मध्यप्रदेश के इंदौर में स्वास्थ्य विभाग ने नौ ओमीक्रोन संक्रमितों के संपर्क में आए कुल 164 लोगों के नमूने लेकर कोविड-19 की जांच के लिए भेजे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बी एस सैत्या ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, ‘‘अगर 164 लोगों में से कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जाता है, तो हम उसका नमूना दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) भेजकर इसकी जीनोम सीक्वेंसिंग कराएंगे ताकि पता चल सके कि वह कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित है या नहीं।’’

सैत्या ने बताया कि अलग-अलग देशों की यात्रा के बाद इंदौर आए नौ ओमीक्रोन संक्रमितों में से सात लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, जबकि दो व्यक्तियों का इलाज जारी है।

उन्होंने बताया, ‘‘शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती दोनों ओमीक्रोन संक्रमितों की हालत फिलहाल ठीक है।’’

सीएमएचओ ने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 14 नये मामले मिलने से इंदौर में महामारी के मरीजों की कुल तादाद बढ़कर 1,53,572 पर पहुंच गई है। इनमें से 1,395 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए