लाइव न्यूज़ :

इंदौर में मां के पास सो रही एक साल की बच्ची को अगवा कर यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया गया

By भाषा | Updated: November 3, 2021 20:53 IST

Open in App

इंदौर, तीन नवंबर मध्यप्रदेश के इंदौर में अपनी मां के पास सो रही एक वर्षीय बच्ची को अगवा कर उसका कथित यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। हालांकि, अज्ञात आरोपी के बारे में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

आजाद नगर पुलिस थाने के प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि पीड़ित बच्ची तीन इमली क्षेत्र के पुल के नीचे सो रहे एक बेघर परिवार से ताल्लुक रखती है। उन्होंने बताया, ‘‘पीड़ित बच्ची के परिवार ने हमें बताया है कि सोमवार देर रात कोई अज्ञात व्यक्ति उसे अगवा कर ले गया, जब वह अपनी मां के पास सो रही थी।’’

थाना प्रभारी ने बताया कि दुधमुंही बच्ची उसके अपहरण स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर राजीव गांधी चौराहा के पास मंगलवार सुबह लावारिस हालत में मिली। उन्होंने बताया, ‘‘मेडिकल जांच में बच्ची के शरीर पर यौन उत्पीड़न के निशान मिले हैं।’’

थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू