लाइव न्यूज़ :

इंदौर में लड़कियों के समूह ने महिला को सरेआम बेल्ट, लात-घूंसों से पीटा, वीडियो वायरल, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2022 16:48 IST

सोशल मीडिया पर घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें चार युवतियां पीड़ित महिला को पकड़ कर उसके साथ मारपीट करती दिख रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमारपीट करने वाली लड़कियों के खिलाफ इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।मारपीट की घटना चार नवंबर को रात एक बजे एलआईजी चौराहे पर नाश्ते की एक दुकान के सामने हुई।

इंदौरः इंदौर में युवतियों के एक समूह द्वारा 25 वर्षीय महिला को सरेआम बेल्ट और लात-घूंसों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट करती लड़कियां नशे में धुत्त थीं। मारपीट करने वाली लड़कियों के खिलाफ इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एमआईजी पुलिस थाने के प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि कीटनाशक की एक दुकान पर काम करने वाली प्रिया वर्मा (25) के साथ मारपीट की घटना चार नवंबर को रात एक बजे एलआईजी चौराहे पर नाश्ते की एक दुकान के सामने हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें चार युवतियां पीड़ित महिला को पकड़ कर उसके साथ मारपीट करती दिख रही हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने प्राथमिकी में केवल तीन युवतियों के नाम लिखाए हैं और पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

गौरतलब है कि घटनास्थल शहर के उन व्यस्त क्षेत्रों में शामिल है जहां वाणिज्यिक संस्थान स्थानीय प्रशासन की मंजूरी से 24 घंटे खुले रहते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि अचानक किसी बात पर विवाद होने के बाद 18 से 22 वर्ष उम्र की युवतियों के समूह ने प्रिया को पीट दिया और उनका मोबाइल फोन सड़क पर पटक कर तोड़ दिया।  थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों में शामिल मेघा मालवीय, टीना सोनी और पूनम अहिरवार को सोमवार को पुलिस थाने लाया गया और काउंसलिंग के दौरान उनसे कहा गया कि वे आइंदा किसी व्यक्ति के साथ मारपीट नहीं करें। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 294 (गाली-गलौज), 323 (मारपीट), 506 (धमकाना) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :इंदौरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह