लाइव न्यूज़ :

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड से स्वस्थ होने वालों की संख्या नये मरीजों से अधिक रही : सरकार

By भाषा | Updated: May 14, 2021 16:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई भारत में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या ने दैनिक नये मरीजों को पीछे छोड़ दिया है। इससे अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर दो करोड़ से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पिछले चार दिनों में यह तीसरा मौका है, जब स्वस्थ होने वालों की संख्या कोविड-19 के दैनिक नये मरीजों से अधिक रही है।

भारत में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 44 हजार 776 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही अब तक कोविड-19 को मात देने वालों की कुल संख्या दो करोड़ (दो करोड़ 79 हजार 599) से अधिक हो गई है।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘पिछले चार में से तीन दिन भारत में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या रोजाना के नये मरीजों से अधिक रही है।’’

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होने वालों में 71.16 फीसदी मरीज 10 राज्यों से रहे हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के तीन लाख 43 हजार144 नये मामले आए।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 42 हजार 582 नये मामले आए। इसके बाद केरल में 39 हजार 955 और कर्नाटक में 35 हजार 297 नये मामले सामने आए।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोविड-19 के लिये 31 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है और सकल संक्रमण दर थोड़ा बढ़कर 7.72 प्रतिशत हो गई है। हालांकि, दैनिक संक्रमण दर में थोड़ी गिरावट आई है और यह 20.08 फीसदी हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि भारत में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 37 लाख चार हजार 893 है, जो देश के कुल मामलों का 15.41 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय मृत्यु दर फिलहाल 1.09 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कुल 4000 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई।

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से होने वाली नयी मौतों में दस राज्यों की 72.70 फीसदी हिस्सेदारी है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 850 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हुई। उसके बाद कर्नाटक में 344 लोगों की मृत्यु हुई।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के टीके की तकरीबन 18 करोड़ खुराक अब तक लोगों को दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए