लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5.5 लाख से नीचे पहुंची, 76 लाख से अधिक ठीक हुए

By भाषा | Updated: November 3, 2020 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर भारत ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक और उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5.5 लाख से नीचे आ गई है जो अबतक संक्रमित हुए मरीजों का महज 6.55 प्रतिशत है जबकि 76 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से हुई वृद्धि से संभव हुआ।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेखांकित किया कि अबतक 76,03,121 मरीज ठीक हो चुके हैं जो उपचाराधीन मरीजों के मुकाबले 70,61,716 अधिक हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से मरीजों के ठीक होने की दर 91.96 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

मंत्रालय ने कहा कि रोजाना सामने आने वाले नए मामलों की संख्या भी 40 हजार से नीचे आ गई है और मंगलवार को 38,310 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

मंत्रालय ने कहा कि रोजाना बड़ी संख्या में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की वजह से मृत्यु दर में भी लगातार कमी आ रही है। मंत्रालय ने रेखांकित किया कि भारत में तेजी से उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आ रही है।

मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटे में 58,323 कोविड-19 मरीज ठीक हुए हैं जिनमें से 80 प्रतिशत मरीज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीमित हैं। महाराष्ट्र में 24 घंटे में सबसे अधिक 10 हजार से अधिक मरीजों ने महामारी को मात दी जबकि 8,000 से अधिक मरीजों के ठीक होने के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर रहा।

मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को सामने आए नए मामलों में 74 प्रतिशत मरीज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हैं। नए संक्रमितों के मामले में 4000-4000 से अधिक मरीजों के साथ केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र शीर्ष पर रहे जबकि पश्चिम बंगाल में तीन हजार से अधिक मामलों की पृष्टि हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटे में 490 लोगों की जान महामारी की वजह से गई है जिनमें से 80 प्रतिशत मौतें 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीमित है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 104 मरीजों की मौत गत 24 घंटे में हुई है। वहीं भारत में कोविड-19 से मृत्यु की दर गिरकर 1.49 प्रतिशत रह गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक 38,310 नए मामलों के साथ देश में अबतक 82,67,623 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जबकि गत 24 घंटे में 460 लोगों की मौत के साथ देश में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 1,23,097 तक पहुंच गई है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए