लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2.16 रह गई है

By भाषा | Updated: January 12, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर मंगलवार को 2,16,558 रह गई जो संक्रमित हुए कुल लोगों का महज 2.07 प्रतिशत है।

देश में एक दिन में संक्रमण के 12,584 नए मामले सामने आ रहे हैं, जो पिछले सात महीने में सबसे कम हैं, वहीं इस अवधि में कुल मामलों में 5,968 की कमी आयी है।

देश में मंगलवार तक कोविड-19 से मुक्त हुए लोगों की संख्या 1,01,11,294 पहुंचने के साथ ही बीमारी से ठीक होने की दर बढ़कर 96.49 प्रतिशत हो गयी है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में 167 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय के अनुसार, 25 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या वर्तमान में 5000 से भी कम है।

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि ‘सम्पूर्ण सरकार’ और ‘सम्पूर्ण समाज’ के विचार पर आधारित केन्द्र के सतत, अग्रसक्रिय और समन्वत प्रयास के कारण रोजाना आने वाले नए मामलों में लगातार कमी हो रही है। इससे रोज होने वाली मौतों में भी धीरे-धीरे कमी आयी है।

जांच की सुविधाओं का विस्तार होने के कारण संक्रमण का दर भी कम हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेखांकित किया, ‘‘भारत में प्रति सप्ताह संक्रमण का दर 2.06 प्रतिशत है और देश में 22 ऐसे राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश हैं जहां संक्रमण का दर राष्ट्रीय औसत से कम है।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘संक्रमण मुक्त लोगों और उपचाराधीन मरीजों के बीच का अंतर बढ़ रहा है और फिलहाल यह 98,94,736 है। पिछले 24 घंटे में 18,385 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।’’

उसका कहना है कि हाल ही में संक्रमण मुक्त हुए मरीजों में से 80.50 प्रतिशत लोग 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश के हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 4,286 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं, वहीं केरन में 3,922 और छत्तीसगढ़ में 1,255 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

वहीं संक्रमण के नए मामलों में से 70.08 प्रतिशत सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में एक दिन में सबसे ज्यादा 3,110 नए मामले आए हैं, जबकि महाराष्ट्र में 2,438 और छत्तीसगढ़ में 853 लोग संक्रमित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?