लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4 लाख 85 हजार से कम हुई

By भाषा | Updated: November 13, 2020 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोविड-19 उपचाराधीन रोगियों की संख्या लगातार तीसरे दिन पांच लाख से कम रही। देश में फिलहाल 4,84,547 लोग वायरस से संक्रमित हैं, जो अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या के 5.55 प्रतिशत हैं।

मंत्रालय ने कहा कि नए रोगियों के मुकाबले अधिक लोगों के ठीक होने के चलते ऐसा संभव हो पाया है। 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 44,879 मामले सामने आए हैं जबकि इतनी ही समयावधि में 49,079 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। देश में नए मामलों के मुकाबले अधिक लोगों के ठीक होने का दौर जारी है।

मंत्रालय ने कहा कि आज 41वें दिन ठीक होने वाले रोगियों की संख्या नए रोगियों की संख्या से अधिक रही।

मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 81,15,580 हो गई है। इस लिहाज से भारत में संक्रमण से ठीक होने की दर फिलहाल 92.97 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, ''ठीक हो चुके लोगों और अभी भी संक्रमित लोगों की संख्या में अंतर लगातर बढ़ता जा रहा और फिलहाल यह अंतर 76,31,033 है।''

मंत्रालय ने कहा कि बीते एक दिन में जितने लोग कोरोना वायरस मुक्त हुए हैं, उनमें से 77.83 प्रतिशत लोग 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 7,809 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं, जिसके बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 16,05,064 हो गई।

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के जितने नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 76.25 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं।

बीते 24 घंटे में दिल्ली में संक्रमण के सबसे अधिक 7,053 मामले सामने आए हैं। केरल में 5,537 और महाराष्ट्र में 5,537 नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे के दौरान 567 रोगियों की मौत हुई है, जिनमें से करीब 80 प्रतिशत (79.34 प्रतिशत) मौतें दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में हुई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 122 यानी 22.3 प्रतिशत लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में 104 जबकि पश्चिम बंगाल में 54 रोगियों की जान चली गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं