लाइव न्यूज़ :

भारत में लगातार सात दिन से रोजाना कोविड-19 के 20 हजार से कम नए मामले आ रहे हैं सामने

By भाषा | Updated: January 14, 2021 14:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारत में लगातार सात दिन से रोजाना कोविड-19 के 20 हजार से कम नए मामले सामने आ रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 16,946 नए मामले सामने आए। वहीं इस अवधि में 17,652 और लोग संक्रमण मुक्त भी हुए।

वहीं, भारत में कोरोना वायरस से मौत के मामलों में भी कमी आ रही है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 20 दिनों से रोजाना 300 से कम मौत के मामले सामने आए हैं।

उसने बताया कि भारत में आज की तारीख में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। वहीं, मृत्यु दर 22 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय मृत्यु दर से कम है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 2,13,603 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.03 प्रतिशत है। 25 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में उपचाराधीन मामले पांच हजार से कम हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कुल 10,146,763 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिनमें से 82.67 प्रतिशत लोग 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।

उसने बताया कि केरल में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 5,158 लोग संक्रमण मुक्त हुए। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,009 और छत्तीसगढ़ में 930 लोग इस अवधि में ठीक हुए।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए 76.45 प्रतिशत लोग सात राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों से थे।

वहीं, केरल में सबसे अधिक 6,004 नए मामले भी सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक में क्रमश: 3,556 और 746 नए मामले सामने आए।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में वायरस से 198 लोगों की मौत हुई।

उसने बताया कि मौत के 75.76 प्रतिशत नए मामले छह राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेश में सामने आए। इसमें से महाराष्ट्र के सबसे अधिक 70 लोग थे। इसके बाद केरल के 26 और पश्चिम बंगाल के 18 लोग थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos